
मंदसौर। मल्हारगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मल्हारगढ़ के वर्ष 2025 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में आरोपी आमिर उर्फ आमीर मुनव्वर खान (36), निवासी अहमदाबाद (गुजरात), घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से स्थायी वारंट जारी होने के साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
