प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी दौरा संभव, कई योजनाओं का कर सकते हैं लोकार्पण व शिलान्यास

वाराणसी, 17 अप्रैल (वार्ता) बंगाल चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को दो दिवसीय संभावित दौरे पर काशी आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दिन जनसभा को संबोधित करते हुए वे कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं।

सदस्य विधान परिषद एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री के दौरे का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि 27 या 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा हो सकता है। ऊपर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। किन योजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया जाएगा, यह अभी बताना जल्दबाजी होगी।

संभावना जताई जा रही है कि बंगाल चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल शाम को काशी आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली से इसको लेकर एक ऑनलाइन बैठक भी की गई है। जो परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। शिलान्यास के क्रम में करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम का नया भवन, 18 वार्डों में 259 करोड़ रुपये की सीवर व पेयजल परियोजना तथा कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इन योजनाओं की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

 

 

Next Post

हमें कुछ कठिन सवालों के जवाब ढूंढने होंगे और ज़िम्मेदारी लेनी होगी : हार्दिक

Fri Apr 17 , 2026
मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) मुंबई इंडियंस (एमआई) के आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मैच हारने के बाद उनके कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम को अपनी क़िस्मत बदलने के लिए “कुछ कठिन सवालों” के जवाब ढूंढने होंगे। उनकी ताज़ा हार पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ आई, जिन्होंने एमआई को 195/6 […]

You May Like