वीएफएस ग्लोबल ने पंजाब और तमिलनाडु में शुरू की सिंगापुर वीजा सेवा

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) विभिन्न देशों की सरकारों की ओर से वीजा सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी वीएफएस ग्लोबल ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सिंगापुर के लिए वीजा सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की है।

कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसे नयी दिल्ली स्थित सिंगापुर गणराज्य के उच्चायोग और चेन्नई स्थित सिंगापुर के महावाणिज्य दूतावास द्वारा क्रमशः चंडीगढ़ और चेन्नई में अधिकृत वीजा एजेंट नियुक्त किया गया है। इससे दोनों राज्यों के लोगों के लिए सिंगापुर के वीजा का आवेदन करना आसान हो जायेगा।

आवेदक इन केंद्रों पर टूरिस्ट और फ़ैमिली विज़िट वीजा तथा बिजनेस वीजा श्रेणियों के लिए आवेदन आसानी से जमा कर सकेंगे।

वीएफएस ग्लोबल की मुख्य परिचालन अधिकारी (दक्षिण एशिया) युम्मी तलवार ने कहा, “हमें चंडीगढ़ और चेन्नई में सिंगापुर वीजा के लिए अधिकृत वीजा एजेंट नियुक्त किये जाने पर गर्व है। इस नियुक्ति के माध्यम से हमारा लक्ष्य पंजाब और तमिलनाडु के आवेदकों के लिए पहुंच और सुविधा को और बेहतर बनाना है।”

वीएफएस ग्लोबल वर्तमान में भारत में 54 देशों की ओर से वीजा सेवाएं प्रदान करता है। इसके पास 562 वीजा आवेदन केंद्रों का नेटवर्क है।

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि कंपनी सिर्फ दस्तावेज एकत्र करने, बायोमीट्रिक डाटा लेने आदि जैसे प्रशासनिक कार्य करती है और वीजा स्वीकार होने या न होने में उसकी कोई भूमिका नहीं रहती है।

 

Next Post

कांग्रेस वार्ड स्तर पर संगठन तैयार करेगी,सर्वे कर समस्याओं का होगा समाधान: बटेश्वर भारती

Wed Apr 15 , 2026
सारनी: ब्लाक कांग्रेस कमेटी वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूती देने के लिए कमेटीयां बनाएगी. सभी लोगो को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जायेगा. उपरोक्त उदगार ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने ब्लाक अध्यक्ष बनने के तीन माह बाद समीक्षा बैठक मे व्यक्त किए है. मठारदेव बाबा मंदिर परिसर में […]

You May Like