बदमाश ने धमकाया : पक्ष में गवाही नहीं दी तो गोली मार दूँगा

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर चौक गुप्तेश्वर में बदमाश ने अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुँचकर तलवार लहराते हुए पुराने केस में पक्ष में गवाही नही दी तो गोली मार दूंगा।
पुलिस के अनुसार शक्तिनगर निवासी राजा विश्वकर्मा (26) के घर रात लगभग 10:40 बजे आरोपी नंदू उर्फ नितेश तिवारी अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से पहुँचा। उस वक्त राजा घर पर नहीं था और उसके पिता मनोज विश्वकर्मा घर के बाहर खड़े थे। नंदू के हाथ में तलवार थी।

आरोपी ने राजा के पिता के साथ अभद्र कर पूछा कि राजा कहाँ है जब पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं है, तो नंदू ने धमकी देते हुए कहा कि वर्ष 2024 का जो मामला न्यायालय में चल रहा है, उसमें राजा की गवाही होनी है। आरोपी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी अगर राजा ने मेरे पक्ष में गवाही नहीं दी, तो मैं उसे गोली मार दूँगा। पिछली बार तो वह बच गया था, लेकिन इस बार नहीं बचेगा। घटना के बाद सहमे परिवार ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी नंदू उर्फ नितेश तिवारी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों की जांच: चश्मे वितरित और नि:शुल्क ऑपरेशन की पहल

Mon Apr 13 , 2026
सीहोर। गगन जनसेवा समिति द्वारा मरीह माता मंदिर परिसर इन्दिरा नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया. लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें, दवाइयां वितरित की गई. कई मरीजों को आंखों के चश्मे वितरित किए गए. कई मरीजों के ब्लड की जांच कर हीमोग्लोबिन और शुगर […]

You May Like