बिरला ने ली लोकसभा की सदस्यता की शपथ

नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी ओम बिरला ने आज यहां सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

दोपहर करीब एक बज कर दस मिनट पर लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राधामोहन सिंह ने श्री बिरला को संसद की सदस्यता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण करने के बाद श्री बिरला ने सदस्यता के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये।

श्री बिरला 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे हैं और 18वीं लोकसभा में भी उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। लोकसभा में राजग के 293 सदस्य हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के श्री के. सुरेश से होगा जो कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

Next Post

मध्यप्रदेश सरकार का फैसला, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री अब स्वयं भरेंगे अपना आयकर

Tue Jun 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में अब मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री अपना आयकर स्वयं भरेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में ये फैसला किया गया। इससे शासन पर अब कोई […]

You May Like