इज़रायल जल्द लेबनान के साथ सीधी शांति वार्ता शुरू करेगा-नेतन्याहू

तेल अवीव/नयी दिल्ली, (वार्ता) इज़रायल लेबनान के साथ “जितनी जल्दी हो सके” सीधी शांति वार्ता शुरू करेगा, जिससे अमेरिका-ईरान के बीच हुई नाज़ुक युद्धविराम संधि को कायम रहने का मौका मिलेगा।

इज़रायली मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को यह घोषणा की।

इज़रायली वायु सेना द्वारा लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर हमला किए जाने के बाद यह नाज़ुक शांति प्रक्रिया अधर में लटक गई थी।

अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार इज़रायली हमले में लगभग 300 लोग मारे गए थे। हिज़्बुल्लाह पर इज़रायली हमलों के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि इन हमलों ने बातचीत को “बेमानी” बना दिया है।

इस बात को लेकर युद्धविराम संधि संकट में थी कि क्या लेबनान भी इन वार्ताओं का एक विषय है। जहाँ ईरान ने कहा कि वह इन वार्ताओं का हिस्सा है, वहीं इज़रायल और अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया।

 

 

Next Post

कांकेर में दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत

Fri Apr 10 , 2026
कांकेर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार को दो कारों की आमने सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि आज देर रात 11 बजे दो कारों […]

You May Like