हेमंत खण्डेलवाल का 4 किमी लंबी यात्रा के दौरान भव्य स्वागत

मुरैना:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के आज बुधवार को मुरैना आगमन पर कार्यकर्ताओं ने करीब 4 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जगह-जगह मंच सजाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल एवं जनसंघ के सदस्य स्व. जाहर सिंह शर्मा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, सांसद शिवमंगल तोमर, पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, संभाग प्रभारी अभयप्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक राकेश मावई, रघुराज कंषाना, केदार सिह यादव, श्री नागेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, मुंशीलाल खटीक, पूर्व मंत्री हमीर पटेल, भिंड जिला प्रभारी ब्रजकिशोर दंडोतिया सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचला, हुई मौत

Wed Apr 8 , 2026
मुरैना: मुरैना में रेत माफिया ने अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में वन रक्षक हरकेश गुर्जर की मौत हो गई, जिन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया गया था। घटना दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार […]

You May Like