पुरानी रंजिश में दंपती पर जानलेवा हमला, घर और बाइक में लगा दी आग

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम मोयारी में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक आरोपी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग दंपती पर जानलेवा हमला किया और उनके घर व मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो किशोरों को अभिरक्षा में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुभद्रा बेलवंशी (42) और उनके पति इन्दू बेलवंशी का भादू यदुवंशी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। भादू यदुवंशी ने मोयारी में कृषि भूमि खरीदी थी, जिसके पास स्थित पुराने मकान को खाली करने को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। इसी विवाद के चलते भादू के साले रामकिशन नागवंशी और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

देर रात किया हमला और आगजनी००००

घटना 04 अप्रैल की देर रात्रि की है, जब दंपती अपने घर के आंगन में सो रहे थे। आरोपी रामकिशन ने अपने दो नाबालिग सहयोगियों के साथ मिलकर आंगन में प्रवेश किया और गाली-गलौज करते हुए दंपती पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।जान बचाने के लिए जब दंपती वहां से भागे, तो आरोपियों नेआंगन में खड़ी नई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को आग लगा दी। वहां रखे करीब 3-4 क्विंटल मक्का (भुट्टा) और चारे के ढेर को जला दिया। घर के छप्पर पर चारा डालकर माचिस से पूरे घर में आग लगा दी।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी०००००

उक्त मामले में पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपी रामकिशन नागवंशी (30) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि 14 और 16 वर्ष के दो अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर संप्रेक्षण गृह, नरसिंहपुर भेजा गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बांस की लाठियाँ और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

Next Post

जन शिक्षक पर महिला शिक्षिका ने लगाए गंभीर आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Tue Apr 7 , 2026
सिंगरौली। चितरंगी उपखंड में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक शिक्षिका द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने शिक्षा विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। म.प्र. शासन द्वारा हर मंगलवार को आयोजित होने वाली यह जनसुनवाई आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण […]

You May Like