मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें – यादव

भोपाल, 24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमा के साथ-साथ दोनों राज्यों की साझा सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत है। दोनों राज्यों की सरकारें कुछ कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल को समत्व भवन में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था और प्रबंधन की दृष्टि से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य बने हैं, पर भावनात्मक रूप से हम एक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण को समर्पित हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सुझाव और सहयोग का आव्हान करते हुए उन्हें अपने ज्ञान और कौशल का मध्यप्रदेश में भी विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया।

डॉ. यादव ने उज्जैन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों को महाकालेश्वर के साथ-साथ उज्जैन स्थित भगवान श्रीकृष्ण परंपरा, देवी परंपरा के स्थानों एवं त्रिवेणी संग्रहालय के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री साव ने भी संबोधित किया।

Next Post

हृदय रोग पीड़ित बच्चों के उपचार के लिये अपोलो के साथ एमओयू

Mon Jun 24 , 2024
भोपाल, 24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के साथ अपोलो अस्पताल चेन्नई ने एमओयू (समझौता) साईन किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई वी. नवीन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अपोलो अस्पताल चेन्नई […]

You May Like