6 साल बाद भी तीन पुलिया ओवर-ब्रिज अधूरा

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। तीन पुलिया रेलवे ब्रिज दो साल में बनकर तैयार होना था, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बाद भी इसका निर्माण कार्य चल रहा है। सितंबर-2018 में भूमिपूजन तत्कालीन सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने ब्रिज के लिए भूमिपूजन किया था। प्रस्तावित फ्लाय ओवर ब्रिज निर्माण को सेंट्रल रेलवे मुंबई ने जुलाई 2019 में मंजूरी दी थी। 6 साल बाद भी अधूरा है। दो साल और लगने की संभावना है। इनसे बने हुए कुछ हिस्से के नीचे की सडक़ भी समतल नहीं हो पा रही है। सांसद चुनाव जीतकर सब कुछ भूल गए। उन्हें पता होना चाहिए कि पौने तीन लाख वोटों से बंफर जीत किसलिए दिलाई है।

गौरतलब है कि अनुबंध के मुताबिक ब्रिज निर्माण के लिए 1 अक्टूबर 2018 को वर्क आर्डर जारी हुआ था। बीच में कोरोना काल की वजह से काम रूका बाद में काम धीमी गती से चलता रहा जो आज भी जारी है। इसकी एक भुजा हरसूद रोड की तरफ, तो दूसरी आनंदनगर व तीसरी रेल स्टेशन की ओर जाएगी। इसमें नीचे से रेलें निकलेंगी और ऊपर से शहर का ट्रेफिक।

Next Post

हिमाचल में 28 तक दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश व तूफान का ‘येलो अलर्ट’

Mon Jun 24 , 2024
शिमला, 24 जून (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में मानसून का इंतजार शीघ्र खत्म होने वाला है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून इसी हफ्ते प्रदेश में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून तक प्रदेश में मानसून दाखिल हो जाएगा। मौसम विभाग ने 27 से 30 जून तक प्रदेश में बारिश […]

You May Like