मोदी थालास्सेरी-माहे बाईपास की चार-लाइन का उद्धाटन करेंगे

कन्नूर, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग 77(नया एनएच -66) के थालास्सेरी-माहे बाईपास खंड की चार-लाइन का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी शामिल होंगे।

इस बाईपास से यात्रियों को कन्नूर के मुझिपिलंगद से कोझिकोड जिले के अझियूर तक 18.6 किलोमीटर की दूरी केवल 14 मिनट में तय करने में मदद मिलेगी, जबकि पहले इसमें लगभग 45 मिनट लगते थे।

श्री गडकरी ने 2018 में निर्माण कार्य का उद्घाटन किया और निर्माण की कुल लागत 1543 करोड़ रुपये है।

Next Post

पंचांग-राशिफल : 09 मार्च 2024

Sat Mar 9 , 2024
पंचांग 09 मार्च 2024:- रा.मि. 19 संवत् 2080 फाल्गुन कृष्ण चर्तुदशी शनिवासरे शाम 5/20, धनिष्ठा नक्षत्रे प्रात: 6/30 तदुपरि शतभिषा नक्षत्रे रातअंत 4/53, सिद्ध योगे रात 8/5, विष्टि करणे सू.उ. 6/8 सू.अ. 5/52, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 09 मार्च […]

You May Like