जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। दो दिन पूर्व युवक पर जानलेवा हमला करने वाले पांच हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादिया लालवती धुर्वे पति स्व. हीरालाल धुर्वे निवासी प्रताप कालोनी शिवपुरी ने रिपोर्ट कि मेरे बेटे बोना उर्फ अमित धुर्वे को मोहल्ले में रहने वाले शिवम डेहरिया और रिनू कुनबी 30 मार्च की रात 9 बजे घर से बुलाकर ले गये थे। मोहल्ले के अशोक कहार ने रात्रि 12.30 बजे घर आकर बताय कि शारदा मंदिर पहाड़ी पर लड़ाई, झगड़े की आवाज आ रही थी, पुलिस की गाड़ी देखकर वही से सभी लड़के भाग गये और तुम्हारे लड़के का पर्स मिला है फिर रात्रि करीब 03-04 बजे कुछ लड़के बोना उर्फ अमित को घायल अवस्था में मोहल्ले के बाहर किराना दुकान के पास रोड पर छोड़कर गये है, जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जो बेहोशी की हालत में है, लालवती धुर्वे की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 109(1) बीएनएसके तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगणो नीलेश कैभवास, शिवम डेहरिया, रोहित मसराम, पदम परतेती, रीनु उर्फ अरुण बारस्कर ने मिलकर जान से मारने की नियत से अमित धुर्वे के साथ गंभीर मारपीट कर अधमरी हालत में छोड़ा था।

Next Post

रसोई गैस की किल्लत नहीं, अव्यवस्था से जूझ रही जनता: कमलनाथ

Thu Apr 2 , 2026
छिन्दवाड़ा। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ आज छिंदवाड़ा पहुंचे. ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया ने पूर्व सीएम कमलनाथ से रसोई गैस की किल्लत पर […]

You May Like