ग्वालियर के नवीन करेंगे आईपीएल में कमेंट्री

ग्वालियर : 28 मार्च से 31 मई तक खेले जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीज़न में ग्वालियर के नवीन श्रीवास्तव हिंदी डिस्क्रिप्टिव कमेंट्री करेंगे. रेडियो शैली में बॉल टू बॉल होने वाली ऑडियो हिन्दी डिस्क्रिप्टिव कमेंट्री का उपयोग इंडियन साइन लैंग्वेज कमेंट्री के लिए होता है. विशेष रूप से मूक-बधिर क्रिकेट फैंस के लिए यह एक अनूठी पहल है। साथ ही ये ऑडियो हिन्दी कमेंट्री दृष्टि बाधित क्रिकेट फैंस के लिए भी उपलब्ध रहती है.

लगभग 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े ग्वालियर के नवीन श्रीवास्तव इसके पहले भी आईपीएल, विश्व कप और एशिया कप में जियो हॉटस्टार के लिए हिन्दी डिस्क्रिप्टिव कमेंट्री सुना चुके हैं। साथ ही पिछले तीन दशकों से आकाशवाणी, डीडी, नियो टीवी, जियो टीवी, बीसीसीआई, ईएसपीएन मोबाइल, हॉटस्टार डॉट कॉम, फैन कोड सहित विविध डिजीटल प्लेटफॉर्म पर कई डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मैचों में हिन्दी कमेंट्री करते रहे हैं।

Next Post

बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में सेवा एवं स्नेह का दिया संदेश

Sat Mar 28 , 2026
ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आज सामाजिक सरोकारों के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वहां निवासरत बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ संवाद स्थापित किया तथा आत्मीयता का […]

You May Like