एम्स में मोबाइल चोरी करते आरोपी धराया, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

भोपाल: एम्स परिसर से चार्जिंग पर लगे मोबाइल की चोरी करने की कोशिश में एक आरोपी को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मदद से आरोपी को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ गया. आरोपी जब मौका देखकर भागने लगा, तभी लोगों ने उसके पीछे दौड़कर उसे पकड़ा. बागसेवनियां थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है.
जानकारी के मुताबिक परिसर के अंदर ईद उल फितर के मौके पर शनिवार को छुट्टी के चलते ओपीडी बंद रहा.

परिसर खाली होने के दौरान आरोपी ने चार्जिंग पर लगा एक युवक का फोन चोरी करने की कोशिश की. इस दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और लोगों ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर आरोपी तुरंत ही भागने लगा. इस दौरान परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मदद से आरोपी को दौड़कर पकड़ा गया और उसे डायल 112 के हवाले कर दिया गया. आरोपी की पहचान राहुल शर्मा के रूप में की गई है. आरोपी ने स्वीकारी किया है कि पैसों की तंगी के चलते उसने यह कदम उठाया. उसके पास से कोई भी अन्य दस्तावेज फिलहाल पुलिस को मौके पर नहीं मिले. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

एलएसजी खिलाड़ियों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

Sun Mar 22 , 2026
लखनऊ, 22 मार्च (वार्ता) लखनऊ सुपर जांयट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने शनिवार सुबह राम मंदिर अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक […]

You May Like