गर्जन के साथ झूमकर बरसे बदरा

 सूर्यदेव और बादलों के बीच चला लुकाछिपी का खेल

 जबलपुर: सक्रिय मानूसनी प्रणालियों के असर से मौसम की रंगत बदली हुई है। शुक्रवार को अलसुबह गर्जन के साथ बदरा झूमकर बरसे। अचानक मचले बादल उमड़-घुमड़ कर बरसते रहे। चौबीस घंटे में 30.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन चढ़ते ही सूर्यदेव ने भी दर्शन दे दिए और दिनभर तमतमाये रहे। बीच बीच में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल भी चलता रहा। इस दौरान उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करती रही।
यह सिस्टम हैं सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो मानसून पश्मिोत्तर के अधिकांश हिस्से को कवर कर चुका है वहीं इस तरफ गुजरात, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों में अधिकांश हिस्सों को मानसून कवर कर लेगा। वर्तमानन में एक पश्चिमी विक्षोभ के रूप में जम्मू-कश्मीर के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है इससे हवा का रूख उत्तर होने से वातावरण में ठंडक भी घुल सकती है।
पारा लुढक़ा
शुक्रवार को अधिकतम तापमान  37.9 डिग्री सेल्सियस से लुढक़र 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22.4 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 97 और शाम को 53 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
बिजली गुल, उपभोक्ता हुए परेशान
बारिश के दौरान अनेक क्षेत्रों में बिजली गुल हुई। कई स्थानों पर बिजली सप्लाई थोड़ी देर में चालू हो गई लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र भी रहे जहां घंटों के लिए बिजली गुल रही जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा हालांकि बिजली अमला सुधार कार्य में जुटा रहा।

Next Post

हलवाई के घर मेें चोरों का धावा

Sat Jun 22 , 2024
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रीवा कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र नगदी एवं जेवरात ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक राम रहीम यादव 35 वर्ष निवासी  रीवा कॉलोनी  सर्वेन्ट क्ववाटर के पास रामपुर ने रिपेार्ट दर्ज […]

You May Like