भोपाल में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईदुल फ़ित्र

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को शव्वाल 1447 हिजरी का चांद नजर नहीं आया। शहर क़ाज़ी सय्यद मुश्ताक अली नदवी के अनुसार 29 रमज़ान, 19 मार्च 2026 को चांद देखने का विशेष एहतिमाम किया गया, लेकिन आसमान साफ होने के बावजूद कहीं से भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि चांद नजर न आने के कारण शुक्रवार को 30वां रोज़ा रखा जाएगा। इसके बाद 21 मार्च 2026, शनिवार को ईदुल फ़ित्र का त्योहार मनाया जाएगा, इंशाअल्लाह।

शहर क़ाज़ी ने सभी लोगों से अपील की है कि रमज़ान के आखिरी रोज़े को पूरी अकीदत के साथ रखें और ईद की तैयारियों में जुट जाएं। राजधानी में ईद को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।

Next Post

नैवेद्य लोक का लोकार्पण, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘नैवेद्य लोक’ के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ […]

You May Like