शुक्ल ने योगी आदित्यनाथ से सौजन्य भेंट की

भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल रात्रि हुयी भेंट में श्री शुक्ल ने योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से मध्यप्रदेश एवं मुख्यतः विंध्य क्षेत्र के जिलों में विक्रय हो रहे मादक पदार्थ कोडिन फॉस्फेट (कोरेक्स) जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, उसके रोकथाम एवं ऐसा करने वालों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।

 

Next Post

मोदी ने योग को लोकप्रिय बनाया: यादव

Fri Jun 21 , 2024
भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि योग का अर्थ जुड़ाव है। मन और आत्मा का जुड़ाव। आत्मा का चेतना से जुड़ाव और हमारे खान-पान, रहन-सहन और आचार-विचार से भी योग का संबंध है। इस नाते योग से इस वर्ष श्रीअन्न को भी […]

You May Like