बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा, ढोल-धमाकों के साथ निकाली आक्रोश रैली

माचलपुर:माचलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ढोल ढमाके के साथ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.
अस्पाताल में डॉक्टरो की कमी के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज लोगों ने बाजार चौक पर एकत्रित होकर ढोल-ढमाके के साथ रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा. जन कल्याण समिति के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में बाजार चौक से रैली शुरु हुई जो प्रमुख मार्गो से होते हुए टप्पा कार्यालय पहुंची जहां कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा.

जिसमें कहा गया कि माचलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लम्बे समय से अव्यवस्थाएं हावी है, स्थायी डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, अन्य रिक्त पदों पर भी स्टॉफ की नियुक्ति करने की मांग की. स्टीम मशीन, शुद्ध पेयजल, पंखे आदि की व्यवस्था करने एवं अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की. कहा गया कि यदि सात दिवस में अस्पाताल की अव्यवस्थाओंं को दूर नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा.

Next Post

तांत्रिक क्रिया से डराने का आरोप, सोसायटी के 10 लोगों पर केस

Sat Mar 14 , 2026
इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र की ग्रीन वैली सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी के ही कुछ लोगों पर तांत्रिक क्रिया कर डराने, मानसिक उत्पीड़न करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दस लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like

मनोरंजन