यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को दी बधायी

भोपाल, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जन्म वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई दी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का जीवन त्याग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने जीवन का प्रत्येक क्षण समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने में लगाया है। उनका राष्ट्र सेवा का भाव सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए मंगलकामनाएं दी हैं।

Next Post

भाजपा प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी

Thu Jun 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी कल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के बूथों पर योग के कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा द्वारा आज यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन