पुरानी रंजिश में रास्ते मे रोका फिर ईंट मारकर युवक का सिर फोड़ा

इन्दौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र की नंदबाग कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे फरियादी को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, घटना नंदबाग कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। फरियादी हरिशंकर पिता प्यारेलाल विश्वकर्मा निवासी नंदबाग कॉलोनी अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी ही कॉलोनी का रहने वाला जान-पहचान का आरोपी विनोद पिता रामरतन विश्वकर्मा मिल गया। विनोद ने पुरानी किसी बात का बदला लेने की नीयत से हरिशंकर को रोका और सरेराह अभद्र गालियां देना शुरू कर दिया।जब हरिशंकर ने पत्नी के सामने गालियां देने से मना किया, तो आरोपी विनोद उग्र हो गया।

उसने पास ही पड़ी एक ईंट उठाकर पूरी ताकत से हरिशंकर के सिर पर दे मारी। हमले में हरिशंकर का सिर फट गया और खून बहने लगा। पति को लहूलुहान देख पत्नी ने बीच-बचाव किया और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जाते-जाते विनोद ने धमकी दी कि आइंदा मुझसे उलझे, तो तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा।

Next Post

ट्रक चालक की संदिग्ध मौत,सीने में तेज दर्द के बाद रास्ते में ही तोड़ा दम

Mon Mar 9 , 2026
इन्दौर:कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित भूसा मंडी बायपास पर एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रायसेन जिले का रहने वाला चालक ट्रक में भूसा भरकर इंदौर आया था, जहां माल खाली करने के दौरान उसे सीने में तेज दर्द उठा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में […]

You May Like

मनोरंजन