भोपाल। शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक अब सुरक्षित नहीं है. ड्यूटी के दौरान वाहनों की चालानी कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक यह वाक्या तब हुआ, जब भारत टॉकीज तिराहे पर शुक्रवार को वाहनों चेकिंग की जा रही थी. सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह ड्यूटी पर तैनात थे और उन्होंने अपनी बाइक भी साइड़ में खड़ी थी. वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए मलखान सिंह की बाइक को लेकर अज्ञात चोर कब रफूचक्कर हो गए, उन्हें पता भी नहीं चला. बाइक चोरी होने पर मलखान सिंह ने मंगलवारा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मंगलवारा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोर को चिन्हित किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
