
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत श्रीराम कॉलेज रोड पर तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार नक्षत्र नगर निवासी 28 वर्षीय आकाश दाहिया महफिल बार में कुकिंग का काम करता है, अपने साले अनुराग झारिया के साथ बाइक से ससुराल से लौट रहा था। इसी दौरान श्रीराम कॉलेज वाली रोड पर एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने उन्हें रोका और शराब के लिए पैसों की डिमांड की। जब आकाश ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने चाकू से आकाश के सिर, गर्दन और कंधे पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
