जबलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक देखने का अवसर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला। ‘शतक केवल एक फिल्म नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा, संस्कार और संगठन की उस गौरवशाली इतिहास का सजीव चित्रण है जिसने पिछले 100 वर्षों में समाज और राष्ट्र जीवन को नई दिशा दी है, यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित फिल्म ‘शतक देखने के बाद कही।
भाजपा जबलपुर महानगर के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, संदीप जैन, पंकज दुबे, रंजीत पटेल के साथ को समदड़िया मल्टीप्लेक्स में सामूहिक रूप से शतक फल्म देखी। फिल्म के अंत में सभी ने राष्ट्र गीत ‘वन्दे मातरम का सामूहिक गान किया।
इस दौरान सांसद आशीष दुबे ने ने कहा पूज्यनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के तप और दूरदर्शी विचार से प्रारंभ हुई इस यात्रा को पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी ने नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के त्याग, अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रमाण है, इसका चित्रण भी किया गया है। इस अवसर पर अभय सिंह ठाकुर, रजनीश यादव, शंकर श्रीवास्तव, प्रणीत वर्मा, तृष्णा चटर्जी, मनीष जैन कल्लू, कौशल सूरी, संकल्प पाठक, अशोक रोहितास, विभा उपाध्याय, विवेक अग्रवाल, रूपा राव, कुसुम चौबे, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, राहुल दुबे, कमलेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी।
