जमीन की सौदेबाजी में लाखों की धोखाधड़ी

जबलपुर: बरेला में जमीन की सौदेबाजी में लाखों की धोखाधड़ी की बल्कि आरोपित ने मुख्तयारनामा कराकर पीडि़त की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर अवैधानिक रूप से ऋण दिया और उस पर अवैधानिक रुप से अत्याधिक ब्याज लगाने के साथ कर्ज एवं ब्याज की वसूली के लिए दबाव बना धमकाया ।पुलिस के मुताबिक बृजेश दुबे 39 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ ने लिखित शिकायत की कि वह ग्राम सालीवाडा निवासी शुभम चौबे को वर्ष 2016 से पहचानता है वर्ष 2014 में ग्राम सिलुआ में मैन रोड खसरा नम्बर 390/4 का रकवा 0.07 हेक्टेयर भूमि लगभग 7623 वर्ग फुट जमीन प्रदीप झारिया निवासी ग्राम सिलुआ से खरीदा था, वर्ष 2018 में उसे खेती किसानी के लिये पैसे की तंगी होने के कारण अपने दोस्त शुभम चौबे से उधार पैसे के लिये बोला तो शुभम चौबे ने यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा टी.एफ.आर.आई. के चैक के माध्यम से कुल 11 लाख रुपये दिये थे, कुछ महीने बाद उसे शुभम चौबे कहा कि तुम्हारा पैसे का ब्याज 26 लाख रुपये हो गया है, रूपये वापस करो, उसने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से पैसे लेकर पैसा दिया था, परन्तु 26 लाख रुपये नहीं हो पा रहे थे, तो शुभम चौबे ने उसे डरा धमकाकर बोला कि अपनी जमीन का मुख्तयारनामा मेरे नाम करबा दो, जब तुम्हारे पास पैसे हो जायेंगे तब मैं तुम्हारी जमीन वापस कर दूंगा। इसके बाद शुभम चौबे निवासी सालीवाडा उससे कलेक्ट्रेट में मिला और भूमि 26,00000 रुपये में गिरबी विक्रय अनुबंध शुभम चौबे ने करा लिया। इसके बाद में पावर आफ अटार्नी लेकर प्लाट की अपने नाम की रजिस्ट्री करा लिया है, शेष 15 लाख रुपये शुभम चौबे द्वारा नही दिये गये है। शुभम चौबे ने मुख्तयारनामा कराकर आवेदक की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर अवैधानिक रूप से ऋण दिया और उस पर अवैधानिक रुप से अत्याधिक ब्याज लगाया, कर्ज एवं ब्याज की बसूली के लिये दबाव बनाया। जबरन वसूली के लिए डरा धमकाकर क्षति पहुंचाकर अवैध लाभ कमाकर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने आरोपी शुभम चौबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

नहर में डूबने से युवक की मौत

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर: चरगवाँ थाना अंतर्गत सेमरा निवासी एक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक सुबह घर से नहर में नहाने और कपड़े धोने निकला था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया लेकिन उसका देर शाम तक सुराग नहीं लगा अंधेरा […]

You May Like