राशिफल-पंचांग : 23 फरवरी 2026

पंचांग 23 फरवरी 2026:-

रा.मि. 04 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल षष्ठी चन्द्रवासरे दिन 9/26, भरणी नक्षत्रे शाम 4/57, ब्रह्म योगे दिन 10/56, तैतिल करणे सू.उ. 6/19, सू.अ. 5/41, चन्द्रचार मेष रात 10/33 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 23 फरवरी 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रहेगा. वाणी में कठोरता तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी. मान सम्मान के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. प्रभाव बना रहेगा. राजकीय सम्मान की प्राप्ति का योग है. वर्ष के अन्त में प्रतिष में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग रहेगा. नवीन कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाईयों का सहयोग मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान पक्षर की चिन्ता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्ति का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा हो सकती है.

————————————————————-

आज का भविष्य- सोमवार 23 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय होगा, शिक्षा अच्छी और उत्तम रहेगी, नौकरी में सफलता मिलेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगें.

————————————————————-

मेष- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कारोबारी यात्रा का योग है, आय में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

वृषभ- व्यापारिक कार्यों में संभल कर फैसला लें, लाभ मिलगा, स्थाई एवं अन्य साधनों में सफलता मिलेगी, विशिष्टजनों से संपर्क बढ़ेगा, शारीरिक पीड़ा हो सकती है.

मिथुन- पुमकर बातों को भूलकर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता. राजकीय सहयोग, कार्य की अधिकता रहेगी.

कर्क- रोजगार में इच्छित अवसरों की तलाश रहेगी, पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे, स्वास्थ्य लाभ होगा, धार्मिक कार्यों से मानसिक संतुष्टि रहेगी.

सिंह- राजकीय मामले सुलझेंगे, पूरे मनोयोग से काम करेंगे, खानपान की अनियमितता रहेगी, श्रम से अधिक कार्य करना होगा, सोचे हुये कार्यों में विलम्ब होगा.

कन्या- विपरीत माहौल में समझौता करना हितकर रहेगा, कर्ज से छुटकारा होगा, व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से कार्य पूर्ण होगा, निर्णय पक्षधर ही रहेगा.

तुला- दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी, यात्रा सुखद और अच्छी रहगी, विवादों का समाधान होगा, पारिवारिक कार्यों में रूचि रहेगी.

वृश्चिक- झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं, जल्दबाजी में गलती कर लेगें, वाणीं में नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मित्र वर्ग आपके संबंधों से संतुष्ट रहेंगे.

धनु- पुराने झगडे सुलझने के आसार हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखमय रहेगी, निर्माण कार्यों में रूचि, संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होगा.

मकर- लेन देन के मामले सुलझने का योग है, लम्बी दूरी की यात्रा होगी, नवीन योजनाओं का विचार संभव है, व्ययभार अधिक रहेगा.

कुम्भ- पुमकर बातें भूलकर काम पर ध्यान दें, जिद छोडक़र कार्य करें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, अतिथि आगमन होगा.

मीन- सहकर्मी भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, सहयोग की कमी का अनुभव होगा, शारीरिक सुख मिलेगा, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है, यश मिलेगा.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य

फाल्गुन शुक्ल षष्ठी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, तिल, तेल, मोठ के भाव में मंदी होगी, सरसों, अरंडी, गुड़, शक्कर के भाव में घट-बढ़ रहेगी, आज 11 बजकर 10 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा. भाग्यांक 7033 है.

————————————————————-

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी से ओलंपिक के सपने को गति मिलेगी: रूपिंदर पाल सिंह

Mon Feb 23 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) मशहूर एथलीट रूपिंदर पाल सिंह और रोहित टोकस ने आज फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 62वें संस्करण में भाग लेते हुए कहा कि 20 साल के लंबे अंतराल के बाद 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हासिल करना ओलंपिक कराने के सपने को गति देगा। रूपिंदर […]

You May Like