
भोपाल। हेमंत खण्डेलवाल ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जैसी 30-35 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान तय समय-सीमा से पहले कर लिया गया, जिससे खासकर बालाघाट क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी। सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत संगठित अपराध और माफिया गतिविधियों पर सख्ती, 7 दिन में चालान पेश करने की व्यवस्था और जघन्य अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण अभियान को महत्वपूर्ण कदम बताया।
आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने लगभग 11 लाख करोड़ रुपये निवेश, 48 औद्योगिक पार्क, 23 लाख एमएसएमई इकाइयों और स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी को बड़ी उपलब्धि बताया। कृषि में डिजिटल खाद वितरण, प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन, डेयरी विस्तार तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में 52 मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का युवा भविष्य में रोजगार देने वाला बनेगा।
