डोकलाम के सच से डरी सरकार राहुल को संसद में नहीं बोलने देती : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार डोकलाम में जुड़े सत्य के खुलासे से बहुत डरी हुई है और अब वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नियम और प्रक्रियाओं का हवाला देकर रोक रही है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह सरकार अपनी अक्षमता के सत्य के सामने आने से इतनी डरी हुई है कि इसने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का समूह बनाकर तैनात कर दिया है।

श्री वेणुगोपाल ने कहा, ” सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक का प्रकाशन रोकने के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया है और अब जो अंश सामने आ रहे हैं वे उनकी तथाकथित राष्ट्रवादी प्रतिबद्धताओं को उजागर करते हैं। अब वे विपक्ष के नेता को घेर रहे हैं और चुप करा रहे हैं।” उन्होंने कहा “संसद में नियम और प्रक्रियाओं का हवाला देकर उनकी गलत व्याख्या की जा रही है। सदन तथा देश की जनता को चीन के खिलाफ संघर्ष में सरकार की हिमालयी भूलों के बारे में जानने से वंचित किया जा रहा है।” श्री वेणुगोपाल ने आगे लिखा “यह 21वीं सदी के फासीवाद का मामला है, जहां पहले जनता में असहमति को दबाया जाता है और फिर विरोधियों को चुप कराने के लिए नियमों का दुरुपयोग किया जाता है।”

Next Post

युवाओं के लिए नये अवसर पैदा करेगा बजट : रेखा गुप्ता

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि इस बार पेश किया गया केंद्रीय बजट “विकसित भारत” के विजन को दर्शाता है और युवाओं के लिए नये अवसर पैदा करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। श्रीमती गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में […]

You May Like