आइवरी कोस्ट में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

अबिजान, 01 फरवरी (वार्ता) आइवरी कोस्ट में शनिवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह हादसा सुबह करीब पांच बजे कबाडूगू इलाके में हुआ और इसमें एक ट्रक शामिल था जो अनाज ले जा रहा था और जिसमें अवैध रूप से 69 यात्री सवार थे।

परिवहन मंत्री अमादौ कोन ने कबाडूगू क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों को हादसे की शुरुआती जानकारी इकट्ठा करने के लिए तुरंत मौके पर जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गाड़ी चलाने वालों से सड़क पर उतरने से पहले सभी ज़रूरी तकनीकी जांच करने का आग्रह किया और सभी से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा।

 

 

Next Post

लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने पेश किया वित्त वर्ष 2026-27 का बजट, लगातार नौवीं बार संभाली कमान

Sun Feb 1 , 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। बजट भाषण की शुरुआत के साथ ही संसद में आर्थिक नीतियों, कर प्रावधानों और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया। निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार देश का […]

You May Like