ताइवान ने 23 चीनी विमानों को सीमा में घुसते हुए देखा

ताइपे, 13 जून (वार्ता) ताइवान ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों के दौरान द्वीप के करीब 23 चीनी विमानों और सात नौसैनिक जहाजों को उसकी सीमा की और बढ़ते हुए देखा। ताईवान रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “बुधवार सुबह छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे के बीच ताइवान के आसपास 23 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) विमानों और सात नौसैनिक जहाज को देखा गया है। इसमें से 19 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिम तथा पूर्वी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया।” मंत्रालय ने कहा कि मई में भी चीनी सशस्त्र बलों ने द्वीप के प्रशासन के नए प्रमुख लाई चिंग-ते के पदभार ग्रहण करने के दो दिन बाद ताइवान के आसपास व्यापक सैन्य अभ्यास किया।

उल्लेखनीय है कि जून की शुरुआत में चीन ने कहा था कि उसकी सेना सैनिकों को प्रशिक्षित, युद्ध की स्थिति की तैयारी और ताइवान की स्वतंत्रता के खिलाफ लड़ना जारी रखेगी। साथ ही किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का विरोध और सेना देश की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का दृढ़ता से पालन करेगी।

Next Post

आचार संहिता हुई खत्म, ऐतिहासिक धरोहर फिर बने प्रचार प्रसार का साधन  

Thu Jun 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email फिर टंगने लगे होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर्स   जबलपुर। शहर में बनी ऐतिहासिक धरोहरों का उपयोग खास तौर पर हमारे शहर की जनप्रतिनिधि और नेताओं द्वारा प्रचार- प्रसार के लिए किया जाता है। जिसके लिए इन सभी […]

You May Like

मनोरंजन