जबलपुर को महानगर बनाएंगे, नए सोपान पर पहुंचाएंगेे

नवनिर्वाचित सांसद बोले: विकास की एक नई इबारत लिखना है
शहर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
 जबलपुर: जबलपुर में विकास की एक नई इबारत लिखना है। जनता के आशीर्वाद से जबलपुर को महानगर बनाकर नए सोपान पर पहुंचाएंगे। यह बातेेंं  जबलपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे ने बुधवार को दिल्ली से संस्कारधानी जबलपुर प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन पर कहीं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जबलपुर नगर एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं के द्वारा डुमना विमानतल पर ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया। श्री आशीष दुबे ने मदन महल स्थित दद्दा परिसर में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जबलपुर के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम कर भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाई इतनी भीषण गर्मी के बावजूद प्रचंड जीत इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया है मोदी जी के विकास के कामों को जन जन तक पहुंचाया है। जबलपुर की इस ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित समर्पित करना चाहता हूं तो भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित करना चाहता हूं क्योंकि कार्यकर्ता ही है जो पार्टी की रीति नीति को नीचे तक ले जाने का काम करता है । उसका सुखद परिणाम यह होता है कि जनता जनार्दन को पता होता है योजनाओं का लाभ भाजपा के द्वारा प्राप्त हो रहा है।
सबकी मेहतन से जीता हूं
श्री आशीष दुबे ने कहा कि आज यदि मैं सांसद हूं तो इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है कार्यकर्ता का अभिनंदन करता हूं, मातृशक्ति का अभिनंदन करता हूं, इसमें कोई दो राय नहीं है कि सभी ने जो मेहनत लोकसभा चुनाव के जीतने में की है।
10 वर्षों में जो मिला वो कभी नहीं मिला
सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जो मध्यप्रदेश एवं जबलपुर लोकसभा को मिला है वह आज तक कभी नहीं मिला और आने वाले पांच वर्षों में भी केंद्र सरकार मध्यप्रदेश एवं जबलपुर लोकसभा के लिए कोई कमी नहीं रखेगी।
पुष्प वर्षा से अभिन्नदन
सांसद आशीष दुबे ने दद्दा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन, आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। मदन महल स्थित दद्दा परिसर में स्वागत भाषण भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवं आभार ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने किया।  नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे का जगह-जगह स्वागत किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, नीरज सिंह, संतोष बडक़ड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, नंदिनी मरावी, अखिलेश जैन, राममूर्ति मिश्रा, रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे,  सहित अन्य पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता एवं स्नेहीजन उपस्थित थे।

Next Post

बिजना में आधी रात को चली गोलियां

Thu Jun 13 , 2024
जेसीबी में लगाई आग, ऑपरेटर को पीटा, हाईवा में  तोडफ़ोड़ जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बिजना मेंं आधी रात को पार्टी करने पांच हजार रूपए की डिमांड पूरी नहीं हुई तो बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। जेसीबी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और ऑपरेटर के साथ मारपीट करते हुए […]

You May Like