ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र और वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययनशाला के तत्वावधान में सिटी सेंटर स्थित डॉ. राधाकृष्णन भवन में कल 16 जनवरी को सुबह 8 बजे से निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप शुरू होगा जो दिनभर चलेगा। मुख्य अतिथि विवि के कुलगुरु प्रो. राजुकमार आचार्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव मिश्रा ने कैम्प का शुभारंभ करेंगे।
कैम्प में नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा, हड्डी रोग डॉ. राहुल अर्गल, आयुर्वेदाचार्य डॉ. केके गुप्ता, होम्योपैथी की डॉ. दीपमाला, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अल्का चैहान व सहयोगी के रूप में अजय कुमार, बेबी मौर्य द्वारा मरीजों का जांच परीक्षण किया जाएगा। शिविर में हड्डियों की कमजोरी के लिए बीएमडी, डायबिटीज सहित अन्य जांचे भी निःशुल्क होगी। शिविर में विवि के छात्र छात्राएं, प्रोफेसर, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन लाभ उठाएंगे।
