लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने दिल्ली मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया

प्रधानमंत्री मोदीजी की आकांक्षा के अनुरूप देश में महिला सशक्तिकरण ओर अधिक उपलब्धि प्राप्त करेंगी – केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर

 

धार। नई दिल्ली शास्त्री भवन में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि की उपस्थिति में लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए उत्साह और गौरव की अनुभूति कर रही हूं। विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तिकरण और बचपन के संरक्षण – संवर्द्धन के स्मरणीय दौर का साक्षात्कार किया है। मेरा प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री जी की आकांक्षा के अनुरूप देश में महिला सशक्तिकरण ओर अधिक उपलब्धि प्राप्त करे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी लोकसभा विस्तारक ओमप्रकाश दय्या, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, उमेश गुप्ता, श्याम नायक नवीन बानिया संजय वैष्णव प्रकाश धाकड़ मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और मदन चोयल पिंटू जायसवाल सचिन पांडे दिनेश शर्मा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता दुबे सोनाली श्रीवास्तव मौजूद रहें। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Next Post

विमान हादसे में मलावी के उपराष्ट्रपति चिलिमा सहित 10 लोगों की मौत: राष्ट्रपति ने की पुष्टि

Tue Jun 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लिलोंग्वे, 11 जून (वार्ता) मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को लेकर जा रहे सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सभी लोगों की मौत हो गयी है। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने […]

You May Like