समता कॉलोनी-लाल बहादुर शास्त्री विहार में अब रोशनी होगी और तेज

जबलपुर: उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड स्थित समता कॉलोनी एवं लाल बहादुर शास्त्री विहार में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा दो नए ट्रांसफार्मर की सौगात दी गई जिससे कि क्षेत्र में आ रही लो वोल्टेज की समस्या अब दूर होगी। इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी वार्ड, समता कॉलोनी एवं लाल बहादुर शास्त्री विहार क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही वोल्टेज कम (लो वोल्टेज) की समस्या को दूर करने के लिए नवीन ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया है।

जानकारी के अनुसार इन इलाकों में पिछले लंबे समय से मांग की जा रही थी कि क्षेत्रों में नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएं। मंगलवार को मांग पूरी होने के बाद स्थानीयजनों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद मधुबाला राजपूत, भाजपा पदाधिकारियों के साथ स्थानीयजनों की उपस्थिति रही।

Next Post

सुरक्षा इंतजामों की लापरवाही बनी हादसे की वजह, मजदूर गंभीर घायल

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही एक मजदूर पर भारी पड़ गई. मशीन पर काम करते समय सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण युवक का हाथ मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल मजदूर की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक […]

You May Like