महिला विरोधी नीतियों का विरोध करेगी महिला कांग्रेस

भोपाल, 11 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने आज तय किया कि राज्य सरकार की महिला विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया जाएगा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने भी अपना संबोधन दिया।

बैठक में तय किया गया कि महिला कांग्रेस आगे रणनीति तय करेगी और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत लगायी जाएगी। राज्य की मोहन यादव सरकार की विफलताओं को भी पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। महिला अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने संबंधी अनेक निर्णय भी लिए गए।

अपने संबोधन में श्रीमती पटेल ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। जबकि 180 दिन बीत चुके हैं। भाजपा सरकार द्वारा किये वादे के मुताबिक न तो “लाड़ली बहनों” की राशि बढ़ाई गई और न ही दो लाख लाड़ली बहनों को अब तक योजना में शामिल किया गया। इतना ही नहीं सरकार ने “टॉपर छात्र छात्राओं” के खाते में लेपटॉप के लिए 25 हजार रुपए की राशि भी अभी तक नहीं भेजी है।

Next Post

अमेठी-रायबरेली की जनता का आभार जताने राहुल-प्रियंका पहुंचे रायबरेली

Tue Jun 11 , 2024
रायबरेली 11 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को उम्मीद की किरण दिखाने वाली अमेठी और रायबरेली की जनता का आभार व्यक्त करने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम यहां पहुंचे। फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर दोनो वरिष्ठ नेताओं का स्वागत पार्टी के प्रदेश […]

You May Like