न्यूयॉर्क शहर के बड़े अस्पतालों में 15,000 नर्सें हड़ताल पर

न्यूयॉर्क, 13 जनवरी (वार्ता) न्यूयॉर्क शहर के कई बड़े अस्पतालों में नए अनुबंध पर बातचीत असफल हो जाने से लगभग 15,000 नर्सों की हड़ताल सोमवार को पहले दिन में प्रवेश कर गई। कोलंबिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम न्यूज (सीबीएस) ने यह जानकारी दी।

हड़ताल सोमवार को सुबह पांच निजी अस्पतालों में शुरू हुई, जिसमें माउंट सिनाई, माउंट सिनाई मॉर्निंगसाइड, माउंट सिनाई वेस्ट और मैनहट्टन में न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन सुविधाएं शामिल हैं। मरीजों के परिवारों ने कहा कि नियमित नर्सिंग कर्मचारियों की गैरमौजूदगी से देखभाल की निरंतरता और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

श्री चार्ली ब्रावो ने हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी बहन माउंट सिनाई वेस्ट में भर्ती हैं और मौजूदा स्थिति ने उन्हें बेचैन कर दिया है। उन्होंने कहा, “उन्हें निश्चित रूप से नर्सों की जरूरत है। यह हड़ताल जल्द खत्म होनी चाहिये।”

यह सवाल भी उठाया गया है कि हड़ताली नर्सों की जगह कौन ले रहा है। ग्रेटर न्यूयॉर्क हॉस्पिटल एसोसिएशन ने कहा कि अस्पतालों ने हड़ताल के दौरान कामकाज चलाने के लिए अस्थायी तौर पर नर्सों को सेवा के लिए लिया है। कर्मचारियों के सेवा-समय में बदलाव किया गया है। मरीजों की छुट्टी की प्रक्रिया तेज की है और कुछ तय प्रक्रियाओं को बदला गया है।न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पिछले सप्ताह कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग प्रभावित अस्पतालों में कर्मचारी तैनात करे।

 

Next Post

जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब का इंतकाल

Tue Jan 13 , 2026
सागर। सागर के कटरा बाजार स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब का आज मंगलवार को भोपाल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। वे 66 वर्ष के थे। मौलाना मुतीऊर्रहमान साहब पिछले करीब 40 वर्षों से जामा मस्जिद में पेश इमाम के रूप में अपनी सेवाएं दे […]

You May Like