ग्वालियर में पानी की लाइन फटी, मकानों में आई दरारें

ग्वालियर: यहां तेज आवाज के साथ पानी की मुख्य लाइन फट गई। अचानक हुई इस घटना से मकानों की नींव हिल गई और कई घरों में दरारें आ गईं।लोगों को ऐसा महसूस हुआ मानो भूकंप आ गया हो। मकानों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अरनव ग्रीन सिटी में बिछाई गई 22 इंच की पानी की लाइन अचानक तेज आवाज के साथ धंस गई। सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। कई घरों में दरारें आ गई। दरवाजे क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। जमीन के भीतर से तेज धमाके के साथ पानी के फव्वारे निकलते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

Next Post

अलेप्पो में झड़पों में 23 नागरिकों की मौत

Sun Jan 11 , 2026
दमिश्क, 11 जनवरी (वार्ता) उत्तरी सीरियाई शहर अलेप्पो में रिहायशी इलाकों पर हमलों में मंगलवार से अब तक मारे गए नागरिकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है और कम से कम 104 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कई दिनों की झड़पों के […]

You May Like