
अशोकनगर। नियमों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिसके तहत जहां अवैध अतिक्रमण पर शहरभर में कार्रवाई चल रहीं है। तो वहीं नियमों का उल्लघन करने वाली मांस मटन की दुकानों पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान जहां नगरपालिका की टीम द्वारा खुले में मांस, मटन का विक्रय करने पर तीन दुकानों को सील किया गया। तो वहीं कार्रवाई होते देख पूरे मार्केट में हंडकंप मच गया, जिसके चलते दुकानदार अपनीे शटर गिराते हुए नजर आए। तो वहीं दुकानदारों द्वारा फेंके जानवरों के अवशेष कुत्ता जबाता हुआ मिला। दरअसल गुरूवार को तहसीलदार भारतेंदु यादव, देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा, नगरपालिका सीएमओ विनोद उन्नीतान अपनी टीम के साथ कटरा मोहल्ला स्थित मीट मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे,जहां खुले में मांस मटन बिकता देख दुकानदारों को हिदायत दी, तो वहीं तीन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई जहां मांस मटन की दुकानों का संचालन करने वालों में हडकंप मच गया, जिसके चलते दुकानदारों द्वारा अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरा लिये गये, जिसे अधिकारियों द्वारा खुलवाकर देखा गया।
खुले में फेंक रहे जानवरों के अवशेष:
शहर में चल रहे मीट, मटन के मार्केट में किस तरह नियमों का धज्जियां उड़ाई जा रहा है, इसका उदाहरण जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान देखने को मिला, यहां न तो स्वच्छता मानकों का ध्यान रखा जा रहा था, न ही जानवरों के अवशेष का विनिष्ठिकरण किया जा रहा है। जिसके चलते जब नपा सीएमओं द्वारा मीट-मटन की दुकानों का निरीक्षण कर रहे थे, तो वहीं उस समय एक डॉग जानवर के अवशेष जबाता हुआ नजर आया।
इनका कहना है
खुले मांस मटन का विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों को सील किया गया। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी कि वह खुले में मांस-मटन का विक्रय न करे। वहीं दुकानदारों द्वारा तहसीलदार के समक्ष जुर्माना की राशि जमा कराई है। विनोद उन्नीतान, सीएमओ नगरपालिका अशोकनगर
