एनसीसी साइकिल अभियान का नगर आगमन पर भव्य स्वागत

सीहोर। पुणे से दिल्ली तक आयोजित एनसीसी साइकिल अभियान का नगर में भव्य स्वागत किया गया.अभियान का नेतृत्व ब्रिगेडियर सचिन गावली कर रहे हैं. अभियान दल में महाराष्ट्र के 12 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं. अभियान को आष्टा तक 10 एमपी बटालियन एनसीसी, उज्जैन द्वारा एस्कॉर्ट किया गया, जबकि आज आष्टा से भोपाल तक 1 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी भोपाल ने एस्कॉर्ट प्रदान किया. नगर में आयोजित स्वागत समारोह में लेफ्टिनेंट कमांडर आयुष डोडानी, कमांडिंग ऑफिसर, 1 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी, भोपाल, उनके साथ एएनओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर 125 एनसीसी कैडेट्स तथा 20 पूर्व सैनिकों ने अत्यंत जोश और उत्साह के साथ अभियान दल का स्वागत किया.

 

Next Post

नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए 54 खिलाड़ी रवाना

Sun Jan 4 , 2026
सीहोर। मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में 54 खिलाड़ी छह जनवरी तक महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए. वर्धा रवाना होने वाले खिलाडिय़ों में नाजिया खान, खुशी मछारिया, भावेश परमार, आरोही पाराशर, विनायक वर्मा, प्रिंस, वेदांत, शिवान्या, शौर्य मालवीय, धू्रव […]

You May Like