आंध्रप्रदेश, यनम में अगले पांच दिनों के दौरान तूफान आने के आसार

अमरावती (आंध्र प्रदेश), (वार्ता) उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में अगले पांच दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दौरान उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राज्य में एसपीएसआर नेल्लोर जिले के कवाली में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई।

रायलसीमा में कई स्थानों पर और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में एक या दो स्थानों पर इसी अवधि के दौरान बारिश हुई।

रायलसीमा के तिरूपति में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से 3-2 से मिली हारी

Mon Jun 10 , 2024
लंदन (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को एफआईएच प्रो लीग 2023-24 में ब्रिटेन के खिलाफ खेले गये मुकाबले में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां लंदन टूर पर अपने आखिरी मैच में भारत ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन शुरुआती मिनटों में ही ब्रिटेन ने गोलकर […]

You May Like