इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी की हत्या की

यरूशलम/रामल्लाह, 31 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) इजरायली सैनिकों ने मंगलवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक फिलिस्तीनी को उसकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी इजरायली सेना और फिलिस्तीनी सूत्रों ने दी।

फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने कहा कि उत्तरी वेस्ट बैंक के ऐनाबस गांव के पास इजरायली सेना ने एक वाहन पर गोलीबारी की जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित विडियो में वाहन आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा है।

फिलिस्तीन के नागरिक मामलों के सामान्य प्राधिकरण ने पीड़ित की पहचान 20 वर्षीय कैस सामी जस्सर एलन के रूप में की है।

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वाफा ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि इजरायली सैनिकों के एक समूह ने गांव पर धावा बोला और एक फिलिस्तीनी परिवार के घर और सड़क पर एक वाहन पर गोलीबारी की।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि एक फिलिस्तीनी ने इलाके में तैनात सैनिकों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिसके जवाब में सैनिकों ने हमलावर पर गोली चलाई और उसे मार गिराया। इस गोलीबारी में इजरायली सैनिकों के घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, सात अक्टूबर, 2023 से अब तक इजरायली सेना और अधिवासियों ने वेस्ट बैंक में 1,000 से अधिक फिलिस्तीनियों को की हत्या की है।

 

 

Next Post

कलेक्टर ने 7 कॉलोनाइजर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराने दिए आदेश

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के निर्माण और आम नागरिकों से धोखाधड़ी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सात अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित तहसीलदारों द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी […]

You May Like