चावल, खाद्य तेलों में साप्ताहिक तेजी; दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली 28 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। वहीं, गेहूं और चीनी के भाव लगभग स्थिर रहे। खाद्य तेलों में तेजी रही जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत दो रुपये की मामूली बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 3,829 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं 2,857 रुपये प्रति क्विंटल पर कमोबेश अपरिवर्तित रहा। आटा छह रुपये महंगा हुआ और 3,311 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी देखी गयी। वनस्पति की कीमत 142 रुपये और सरसों तेल की 121 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल में 74 रुपये और मूंगफली तेल में 47 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक बढ़त रही। सोया तेल 41 रुपये और पाम ऑयल 38 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

सप्ताह के दौरान चना दाल 12 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल की कीमत 66 रुपये और उड़द दाल की 38 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मसूर दाल में 30 रुपये और मूंग दाल में 29 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी के भाव में कोई साप्ताहिक बदलाव नहीं हुआ।

 

 

Next Post

आर्थिक आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल

Sun Dec 28 , 2025
मुंबई, 28 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर रहेगी। अगले सप्ताह सोमवार को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी किये जायेंगे। इसके बाद 02 जनवरी को औद्योगिक क्षेत्र के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के […]

You May Like