भोपाल: मुकेश नायक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को संबोधित पत्र लिखकर अपने मीडिया विभाग के प्रभारी पद से स्वेच्छा से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि कल प्रबंध समिति की बैठक के दौरान उन्होंने यह आह्वान किया था कि पुराने लोगों को नए कार्यकर्ताओं के लिए स्थान खाली करना चाहिए। इसी भावना के तहत उन्होंने स्वयं आगे बढ़ते हुए पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
मुकेश नायक ने अपने पत्र में लिखा कि बीते दो वर्षों तक एक बेहद मेहनती, ईमानदार और सक्षम अध्यक्ष के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी रहा। उन्होंने इस दौरान मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।पत्र के अंत में मुकेश नायक ने संगठन और नेतृत्व के प्रति अपनी अनन्य शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वे आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
