ग्राहक बन ज्वैलरी शॉप में 4 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

रीवा। रीवा जिला मुख्यालय से मजह पैंतालीस किलोमीटर दूर स्थित लालगांव कस्बे में संचालित अन्नपूर्णा ज्वेलर्स शॉप में ग्राहक बनकर पहुंचे दो बदमाशों ने लगभग चार से पांच लाख कीमती की ज्वैलरी को पलक झपकते ही पार कर दिया है. घटना को दो अज्ञात बदमाशों ने कस्बे के भीतर दिनदहाड़े अंजाम दिया है, जिससे इलाके के व्यापारियों में हडक़ंप मच गया.

हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है, जिनकी पुलिस पहचान कर तलाश में जुटी है. घटना के संबंध में पीडि़त व्यापारी रामनिधि सोनी ने बताया कि जब यह घटना कारित हुई उस समय वे एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बनारस गये हुए थे. बताया गया कि दुकान पर व्यापारी की पत्नी निर्मला सोनी थीं, तभी ग्राहक बनकर मोटर साइकिल से आए दो बदमाशों ने चांदी का चंद्रमा खरीदा और उसके बाद सोने का लाकेट दिखाने के लिए कहा. दुकान पर मौजूद व्यापारी की पत्नी ने जैसे ही दराज खोला उसी वक्त दो में से एक युवक ने आभूषण से भरा पूरा डिब्बा निकाल लिया, जिसमें सोने के छ: लाकेट सहित अन्य आभूषण थे जिसकी वर्तमान कीमत लगभग चार से पांच लाख रुपए थी. उसे लेकर मौके से फरार हो गये जो कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं. फिलहाल पीडि़त व्यापारी की पत्नी ने लालगांव पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Next Post

बिजली चोरी जांच के दौरान मौत मामला: वीडियो सामने आया बदला घटनाक्रम, प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उपभोक्ता की मौत

Thu Dec 25 , 2025
रीवा। रीवा में बिजली विभाग की विजलेंस टीम द्वारा बिजली चोरी के शक में की गई छापेमारी के दौरान बिजली उपभोक्ता की हुई मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है. जिस उपभोक्ता की मौत पर विजलेंस टीम पर धक्कामुक्की और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे थे उसका वीडियो […]

You May Like