मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिले ब्राजील और आस्ट्रेलिया के राजनयिक

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त और दुनिया में स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए गठित बहुपक्षीय सरकारी संगठन ‘इंटरनेशनल आइडिया’ के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार से सोमवार को ब्राजील और आस्ट्रेलिया के राजनयिकों को अलग अलग मुलाकात की।
आयोग के अनुसार भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैक्ज़िन्स्की दा नोब्रेगा ने चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन में श्री ज्ञानेश कुमार से भेट की। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन से भी मुख्य चुनाव आयुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
आयोग के अधिकारियों के अनुसार इन राजनयिकों ने श्री कुमार से भारत की चुनाव प्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

Next Post

जालंधर के निर्माण इकाई में हुई दुर्घटना में तीन श्रमिकों की मौत, पांच घायल

Mon Dec 22 , 2025
जालंधर, 22 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के जालंधर में धोगरी गांव के “मैक चॉइस” नामक औजार निर्माण इकाई में सोमवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण औद्योगिक दुर्घटना में तीन महिला श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गई। जालंधर ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने कहा […]

You May Like