भजनलाल ने ‘रन फॉर जयपुर’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयपुर, 21 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को यहां “रन फॉर जयपुर” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से इस मैराथन को हरी झंडी दिखाई ।

इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित यह आयोजन सड़क सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। हमारी छोटी सी लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन अमूल्य है। हमें वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रुप से उपयोग करना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

श्री शर्मा ने राज्य सरकार के सड़क सुरक्षा के कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए अखबार को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

इस दौरान श्री शर्मा ने दौड़ में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

 

Next Post

नए वर्ष पर तीन दिनों तक नहीं होंगे बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन

Sun Dec 21 , 2025
वाराणसी, 21 दिसंबर (वार्ता) नए वर्ष 2026 के आगमन में धार्मिक नगरी काशी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की आशंका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 31 दिसंबर से तीन दिनों तक केवल झांकी दर्शन होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर […]

You May Like