इंदौर: मोदी मतलब अशिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई है. आज उनका जन्मदिन है तो बधाई. खूब दिए जलाओ, लेकिन इंदौर में युवाओं का तूफ़ान आ रहा है. यूपीआई भुगतान में चार्ज व्यापारियों के खिलाफ है, अनुचित है.उक्त बात आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने मीडिया से कही. आज शाम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान को लेकर इंदौर आए.
इस दौरान उन्होंने मीडिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सवाल पर कहा कि मोदी मतलब अशिक्षा को बढ़ावा है. बेरोजगारी और महंगाई मोदी के कारण है, इसलिए उनके जन्मदिन पर बधाई, लेकिन इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम जोरदार होगा. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने मोहन भागवत को लेकर भी कहा कि मैं जो देश में हिंदू-मुस्लिम को कहता हूं.
वह देश के बाहर जाकर बोल रहे है, भागवत देश में यहां बोले वही बात जो अमेरिका में बोली है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगाना गलत है. यह निर्णय व्यापारियों के खिलाफ है और अनुचित है. मोदी के जन्मदिन पर दिए जलाने को लेकर कहा कि खूब दिए जलाओ, लेकिन युवाओं में आक्रोश पैदा हो गया है, उसको दबा नहीं पाएगी सरकार. राहुल गांधी के लिए इंदौर में युवाओं का तूफ़ान आ रहा है.
