iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी लाइन, रात से एप्पल स्टोर के बाहर जुटे लोग

मुंबई, आईफोन 18 प्रो की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली के साकेत और मुंबई के बीकेसी एप्पल स्टोर के बाहर रात से ही ग्राहकों की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखी गईं।

आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली और मुंबई में लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। कई युवा पहली बार फोन खरीदने के लिए रात से ही स्टोर के बाहर कतार में खड़े नजर आए।

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच गए। कई लोग रात से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, ताकि सबसे पहले नया आईफोन खरीद सकें।

क्या बोले लाइन में लगे लोग?
दिल्ली में ग्राहक अजय ने बताया कि उन्होंने आईफोन 18 प्रो मैक्स 1TB पहले ही बुक कर लिया है। उन्होंने कहा कि भीड़ काफी है, लेकिन वो फोन सबसे पहले लेना चाहते हैं। फिलहाल वो आईफोन 17 प्रो इस्तेमाल कर रहे हैं और अब 18 प्रो में मिलने वाले नए फीचर्स को देखना चाहते हैं।

यूट्यूबर्स भी पहुंचे खरीदी करने
टेक से जुड़े वीडियो बनाने वाले सूरज चौहान भी नए आईफोन को खरीदने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका सूरज चौहान नाम से यूट्यूब चैनल है और उन्हें फोन व टेक्नोलॉजी में काफी रुचि है। उन्होंने पहले आईफोन 17 प्रो खरीदा था और अब आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि नए फोन में कैमरा और उसकी कुल गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

मुंबई में लगी लोगों की लंबी कतार
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मौजूद मुख्य एप्प्ल स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, क्योंकि हजारों उत्साहित टेक प्रेमी रात भर लाइन में लगे रहे। ये जबरदस्त उत्साह भारत में नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन18 प्रो मैक्स की लंबे समय से इंतजार की जा रही आधिकारिक बिक्री शुरू होने की वजह से है।

उत्साहित ग्राहक जिनमें से कुछ बारह घंटे से ज्यादा समय से इंतजार कर रहे थे एप्प्ल के सबसे नए फ्लैगशिप डिवाइस पाने वाले शुरुआती लोगों में शामिल होने के लिए लाइन में खड़े थे।

नासिक से फोन लेने पहुंचे ग्राहक
मुंबई में भी एप्पल स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में ग्राहक नजर आए। नासिक से आए हितेश पटेल ने बताया कि वह रात 10 बजे से लाइन में खड़े हैं। उन्होंने सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट हासिल किया है, जिसके बाद उन्हें फोन मिल जाएगा। हितेश हर साल अपना फोन अपग्रेड करते हैं और फिलहाल उनके पास आईफोन 17 प्रो मैक्स है।

अब वो आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने पहुंचे हैं। दिल्ली और मुंबई दोनों जगह नए आईफोन को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला और कई लोग बिक्री शुरू होने से पहले ही स्टोर के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

Next Post

आधार कार्ड में Email ID जोड़ना या बदलना हुआ आसान, 75 रुपये की फीस माफ, फोन से ऐसे करें अपडेट

Fri Sep 18 , 2026
नयी दिल्ली, आधार कार्ड में Email ID को अपडेट करने का मौका मिल रहा है जिसके लिए कोई पैसे नहीं देने है। वहीं इस प्रक्रिया को घर बैठे पूरा किया जा सकता है। जिसमें पूरी प्रक्रिया फ्री और आसान है। आधार कार्ड आज के समय में सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं […]

You May Like