हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है:राज्यपाल

रांची, (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसका लक्ष्य “विकसित भारत@2047” हासिल करना है।

राज्यपाल ने आज गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, राँची में रांची चैप्टर ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट आईसीएमए द्वारा “कॉस्ट अकाउंटेंट द फोर्स बिहाइंड इंडिया इमरजेंस एज थर्ड लार्जेस्ट इकोनामी विषय पर आयोजित वार्षिक सामारोह-2024 को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का गौरवशाली इतिहास रहा है एवं इसके 90 हजार सदस्य हैं और 5 लाख विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सीए का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्रदेश खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन हम नीचे से दूसरे पायदान पर है। झारखंड राज्य के आर्थिक विकास के लिए हमारे सीए गंभीरतापूर्वक चर्चा करें।

राज्यपाल ने कहा कि जीएसटी के सफल कार्यान्वयन में भी सीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सीए का क्षेत्र व्यापक है। कर संग्रह में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है हमारे देश में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

Next Post

खड़गे ने भाजपा सरकार पर हमला बोला

Mon Mar 18 , 2024
मुंबई, (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को केंद्र की सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की और उन पर पूरे देश में लोकतंत्र को बर्बाद करने और प्रवर्तन निदेशालय, आयकर, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क […]

You May Like