अग्निवीर में चयनित एनसीसी कैडेट्स का डीआईजी सागर रेंज ने किया सम्मान

सागर: पुलिस उप महानिरीक्षक, सागर रेंज शशिंद्र चौहान द्वारा अग्निवीर योजना में चयनित एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया।अग्निवीर में चयनित गणेश पटेल, राकेश लोधी एवं नमन पाण्डेय ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर डीआईजी शशिंद्र चौहान ने कहा कि “एनसीसी कैडेट्स देश की रीढ़ होते हैं।

अग्निवीर योजना में इन युवाओं का चयन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे अनुशासित और ऊर्जावान युवा ही भारत के सुरक्षित और सशक्त भविष्य की नींव रखते हैं।”उन्होंने युवाओं को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी जयनारायण यादव एवं स्टेनो सुषमा सिंह की भी विशेष उपस्थिति रही।

Next Post

भोपाल को मेट्रो की रफ्तार: कल से आमजन के लिए खुलेगा सफर का नया अध्याय,आज लोकार्पण

Sat Dec 20 , 2025
भोपाल: राजधानी को आधुनिक शहरी परिवहन की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोपाल मेट्रो का औपचारिक लोकार्पण आज दोपहर बाद मिंटो हॉल में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। हालांकि मेट्रो में आम यात्रियों का सफर कल 21 दिसंबर से […]

You May Like