शिवपुरी में लगेगा देशभर के फिल्म निर्माता-निर्देशको का मेला, एमपी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 24 से

शिवपुरी: पुरातात्विक नगरी शिवपुरी में पहली बार नेशनल शॉर्ट फिल्मों का एम.पी.शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन आगामी 24 एवं 25 दिसम्बर को शिवपुरी पब्लिक स्कूल फतेहपुर रोड शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।फिल्मकार मंच के प्रमुख फिल्म निर्देशक डॉ. भूपेन्द्र विकल, स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन से जुड़े एस. के.एफ.प्रोडक्शन के निर्माता, निर्देशक साहिल खान, अशोक ठाकुर चेयरमैन शिवपुरी पब्लिक स्कूल एवं अरविन्द सिंह तोमर मप्र. पर्यटन समिति अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बताया कि एम .पी.शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में पांच से पैतालीस मिनिट की फिल्मों का प्रदर्शन निशुल्क किया जाएगा।

इसके साथ ही इनके निर्माता, निर्देशक कलाकारों को सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र एवं अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा, सम्पूर्ण देश की विभिन्न भाषाओं की शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन होगा, फेस्टिवल में निर्माता, निर्देशकों, कलाकारों की कार्यशाला भी होगी जिसमें फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकारों के लिए फिल्म निर्माण की तकनीकी, निर्माण प्रक्रिया, प्रसारण पर प्रख्यात फिल्मकार उद्बोधन देंगे।

एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 में पचास शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, सम्पूर्ण देश के शॉर्ट फिल्म निर्माता, निर्देशकों ने अपनी फिल्मों को ऑनलाइन जमा कर दिया है। इन फिल्मों के निर्माता निर्देशक फिल्मकार भी शिवपुरी आ रहे हैं. शिवपुरी में पहली बार आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल- 2025 की तैयारियां पूर्ण हो गई है. फिल्मकार शिवनारायण अग्रवाल, रजत शर्मा, आदित्य प्रताप सिंह राठौड़, प्रमोद पुरोहित, सुमित श्रीवास्तव, चेतन बाथम, आबाद वारसी, दीपक श्रीवास्तव, उम्मेद सिंह झा तैयारियों में लगे हुए हैं।

Next Post

संबल से सुरक्षा की गारंटी: एक क्लिक में श्रमिक परिवारों तक पहुँची 160 करोड़ की मदद

Tue Dec 16 , 2025
भोपाल: प्रदेश सरकार ने संबल योजना के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत संबल दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में वितरित की। इस पहल से श्रमिक परिवारों को बिना किसी जटिल […]

You May Like